विशेषण से संबंधित गतिविधि ( कक्षा चौथी)

छात्रों के लिए सह-पाठयक्रम गतिविधियों के द्वारा सीखे गए नये कौशल को याद रखना बहुत आसान होता है। विभिन्न तरह की गतिविधियों से सौहार्द की भावना विकसित होती है।गतिविधियों में भाग लेने से छात्रों में आत्मविश्वास का विकास होता है।

 छात्र सह-पाठयक्रम गतिविधियों के ज़रिए अपने कौशल की पहचान कर सकते हैं   यह छात्रों के लिए सीखने का एक मजेदार तरीका होता है इससे छात्रों को  समय प्रबंधन और संगठनात्मक कौशल को विकसित करने में मदद मिलती है।


कक्षा चौथी के छात्रों को विशेषण व उसके भेदों से संबंधित  गतिविधि करवाई गई जिसमें  विशेषण शब्दों का वाक्य में महत्व बताया गया। विशेषण शब्द वाक्यों को अधिक सार्थक बनाने में मदद करते हैं, वे हमें किसी वस्तु या व्यक्ति के विभिन्न गुणों को व्यक्त करने में मदद करते हैं।

इस गतिविधि के अंतर्गत छात्रों ने विभिन्न आकार में विशेषण के भेद लिखे तथा उनसे संबंधित  चार से छह  शब्द लिखे । गतिविधि को करते हुए छात्रों को बड़ा आनंद आ रहा था उन्होंने उसमें बड़े उत्साह से भाग लिया । 





                                            






Comments