Posts

Showing posts from October, 2026

दशहरे के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ!

Image
  प्रिय विद्यार्थियों एवं अभिभावकों, आप सभी को दशहरे के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ!  दशहरा हमें सिखाता है कि सत्य की हमेशा विजय होती है और अच्छाई की शक्ति बुराई से अधिक होती है। आइए, इस पावन अवसर पर हम अपने जीवन से ईर्ष्या, क्रोध और नकारात्मकता को दूर करके सत्य, प्रेम, दया और सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प लें। रावण का हुआ था अंत, सत्य ने फिर पाई जीत। बुराई चाहे कितनी भी बड़ी हो, अच्छाई से होती है उसकी हार निश्चित। प्रेम, सत्य और धर्म अपनाएँ, जीवन को खुशहाल बनाएँ। मन में ज्ञान का दीप जलाएँ, मिलकर दशहरे का पर्व मनाएँ।  आप सभी का जीवन खुशियों, सफलता और सकारात्मकता से भर जाए। विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🏹

कक्षा छठी ( पाठ्यक्रम गतिविधि)

 दूध से घी बनाने की प्रक्रिया  विद्यार्थियों ने दूध से घी बनाने की पारंपरिक प्रक्रिया के विभिन्न चरणों को समझा। उन्होंने दूध से दही, दही से मक्खन तथा मक्खन से घी बनने की प्रक्रिया का ज्ञान प्राप्त किया। इस गतिविधि से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अवलोकन कौशल तथा भारतीय पारंपरिक खाद्य संस्कृति के प्रति जागरूकता विकसित हुई।