बिंगो गतिविधि ( कक्षा पाँचवीं)
कक्षा पाँचवीं में 'संज्ञा एवं उसके भेद' विषय पर बिंगो गतिविधि आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने दिए गए शब्दों की पहचान कर उन्हें उचित संज्ञा-भेद से जोड़ते हुए बिंगो पूरा किया। इस रोचक गतिविधि से विद्यार्थियों ने संज्ञा के प्रकारों को सरलता से समझा, उनकी पहचान करने का अभ्यास किया तथा सक्रिय सहभागिता, त्वरित सोच और आत्मविश्वास का विकास हुआ।