Posts

Showing posts from 2026

आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ ।।

Image
 

बिंगो गतिविधि ( कक्षा पाँचवीं)

Image
कक्षा पाँचवीं में  'संज्ञा एवं उसके भेद'  विषय पर बिंगो गतिविधि आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने दिए गए शब्दों की पहचान कर उन्हें उचित संज्ञा-भेद से जोड़ते हुए बिंगो पूरा किया। इस रोचक गतिविधि से विद्यार्थियों ने संज्ञा के प्रकारों को सरलता से समझा, उनकी पहचान करने का अभ्यास किया तथा सक्रिय सहभागिता, त्वरित सोच और आत्मविश्वास का विकास हुआ।

ग्रीष्मावकाश मधुर स्मृति गतिविधि (कक्षा पाँचवीं)

कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों ने  'ग्रीष्मावकाश मधुर स्मृति'  गतिविधि में अपने अवकाश के यादगार अनुभवों को चित्रों और सुंदर लेखन के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने परिवार, यात्रा तथा रोचक घटनाओं का उत्साहपूर्वक वर्णन किया। इस गतिविधि से उनकी अभिव्यक्ति क्षमता, रचनात्मकता, लेखन कौशल, आत्मविश्वास तथा स्मरण शक्ति का विकास हुआ।

कक्षा तीसरी (ग्रीष्मावकाश कोलाज गतिविधि)

Image
 कक्षा तीसरी  के विद्यार्थियों ने (१/७/२६)ग्रीष्मावकाश कोलाज गतिविधि  करवाई गईं। विद्यार्थियों ने रुचि और उत्साह के साथ लेखन, चित्रकला तथा रचनात्मक कार्यों में भाग लिया। इस गतिविधियों से विद्यार्थियों की भाषा-कौशल, सृजनात्मक सोच, आत्मविश्वास तथा स्वाध्याय की आदत का विकास हुआ। साथ ही सीखने के प्रति रुचि और अभिव्यक्ति क्षमता भी बढ़ी। 

कक्षा चौथी ( ग्रीष्मावकाश कोलाज गतिविधि)

Image
 कक्षा चौथी के विद्यार्थियों ने (१/७/२६)ग्रीष्मावकाश कोलाज गतिविधि  करवाई गईं। विद्यार्थियों ने रुचि और उत्साह के साथ लेखन, चित्रकला तथा रचनात्मक कार्यों में भाग लिया। इस गतिविधियों से विद्यार्थियों की भाषा-कौशल, सृजनात्मक सोच, आत्मविश्वास तथा स्वाध्याय की आदत का विकास हुआ। साथ ही सीखने के प्रति रुचि और अभिव्यक्ति क्षमता भी बढ़ी।

प्रिय विद्यार्थियों, आपका स्वागत है!

Image
प्रिय विद्यार्थियों, आपका स्वागत है! 🌟 आशा है कि आपकी गर्मियों की छुट्टियाँ खुशियों, आराम और रोमांचक नए अनुभवों से भरी रही होंगी। कक्षाओं ने सचमुच आपकी हंसी और जिज्ञासा को बहुत याद किया! 🎒✨ अब आइए, उस ग्रीष्मकालीन ऊर्जा को अपनी पढ़ाई में लाएँ, सीखने और विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत करें, और इस वर्ष को अब तक का सबसे बेहतरीन बना दें।

कक्षा छठी ( विज्ञापन गतिविधि )

Image
कक्षा छठी में विज्ञापन विषय पर आयोजित गतिविधि से विद्यार्थियों को प्रभावी संचार, रचनात्मक लेखन और प्रस्तुतीकरण कौशल सीखने का अवसर मिला। बच्चों ने विभिन्न उत्पादों के आकर्षक विज्ञापन तैयार किए। इस गतिविधि से उनकी कल्पनाशक्ति, आत्मविश्वास और टीमवर्क की भावना विकसित हुई तथा विज्ञापनों के महत्व और प्रभाव को समझने में सहायता मिली।