दशहरे के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ!

 


प्रिय विद्यार्थियों एवं अभिभावकों,

आप सभी को दशहरे के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ! 


दशहरा हमें सिखाता है कि सत्य की हमेशा विजय होती है और अच्छाई की शक्ति बुराई से अधिक होती है। आइए, इस पावन अवसर पर हम अपने जीवन से ईर्ष्या, क्रोध और नकारात्मकता को दूर करके सत्य, प्रेम, दया और सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।



रावण का हुआ था अंत,

सत्य ने फिर पाई जीत।

बुराई चाहे कितनी भी बड़ी हो,

अच्छाई से होती है उसकी हार निश्चित।

प्रेम, सत्य और धर्म अपनाएँ,

जीवन को खुशहाल बनाएँ।

मन में ज्ञान का दीप जलाएँ,

मिलकर दशहरे का पर्व मनाएँ। 


आप सभी का जीवन खुशियों, सफलता और सकारात्मकता से भर जाए।

विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🏹

Comments

Popular posts from this blog

Class 4 Bagless Day

कक्षा तीसरी व्याकरण प्रश्नोत्तरी गतिविधि

नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ