Posts

कक्षा पाँचवीं (व्याकरण बगीचा)

Image
कक्षा पाँचवीं के छात्रों को ‘व्याकरण बगीचा’ गतिविधि करवाई गईं ।इस गतिविधि के अंतर्गत छात्रों को चार  टीम में विभाजित कर उन्हें संज्ञा , सर्वनाम ,क्रिया और विशेषण नाम दिए गए । छात्रों को कक्षा में या अपने पास रखी वस्तुओं में से ही संज्ञा भेद सहित बताई ।अपने और मित्रों के लिए सर्वनाम का प्रयोग कर वाक्य बना बनाए ,सहपाठियों के लिए उचित विशेषण बताए व क्रियाएँ की गई जैसे लॉकर खोलना, लिखना , पढ़ना आदि । इस गतिविधि से खेल - खेल में कुछ व्याकरणिक इकाइयों की पुनरावृत्ति की गई ।  

विद्यालय में पुनः स्वागत है

Image
प्यारे बच्चों आपका कक्षा में पुनः स्वागत है! मुझे आशा है कि आपकी गर्मी की छुट्टियाँ बहुत अच्छी रहीं। इस वर्ष, मुझे आपकी कक्षा अध्यापिका बनकर और आपके शैक्षणिक पथ पर आपका अनुसरण करते हुए खुशी हो रही है। मैं आपकी हर दुविधा का निवारण करने के लिए सदा तत्पर रहूँगी।हम एक दूसरे के सामंजस्य और सहयोग से बेहतर सीखने का प्रयास करेंगे ।  गर्मी की छुट्टियाँ बीत गईं, एक नया जोश भरा स्कूल वर्ष शुरू हुआ, इसमें पढ़ना, अभ्यास करना और वर्तनी भी शामिल है, टीम वर्क और आशीर्वाद हमें सफलता दिलाएँगे।”

कक्षा तीसरी (मई महीने की गतिविधि) १३/०५/२४

Image
मौखिक अभिव्यक्ति जीवन का अहम हिस्सा है। विद्यार्थी जीवन में वाचन-कला का अभ्यास न केवल आत्मविश्वास में अभिवृद्धि करता है, वरन वाचन-कौशल के स्तर को अच्छा बनाता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए १३ मई को कक्षा तीसरी अ में कविता-वाचन प्रतियोगिता की गतिविधि करवाई गई। विषय  सतत विकास लक्ष्य ६ ( स्वच्छ जल एवं स्वच्छता)  से संबंधित कविता का विद्यार्थियों द्वारा भावपूर्ण प्रस्तुतिकरण किया गया। विद्यार्थियों ने बहुत ही सुंदर पोस्टर व हैड गियर  सहित जोश और उमंग के साथ ही  कविता – वाचन से अध्ययन- अध्यापन को अत्यंत रोचक बना दिया।