कक्षा तीसरी ( पाठ्यक्रम गतिविधि

 विद्यालय में विद्यार्थियों के सामाजिक और भावनात्मक विकास के लिए विभिन्न गतिविधियाँ करवाई जाती हैं। इसी क्रम में कक्षा तीसरी में दिनांक १५/०५/२५*"घर के सदस्य -हमारे पालतू पशु"* विषय पर एक रोचक गतिविधि आयोजित की गई।


इस गतिविधि के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपने पालतू जानवरों के बारे में मुखौटे व हाथ की कठपुतली सहित जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यदि उनके पास कोई पालतू पशु है तो वह कैसा दिखता है, उसका नाम क्या है और वे उसकी देखभाल कैसे करते हैं । वह उनके क्या - क्या काम आता है ?

कुछ विद्यार्थियों ने अपने पालतू पशु कुत्ते, बिल्ली, तोते, मछली , उल्लू , गाय , घोड़ा आदि के बारे में बहुत उत्साह से बताया। उन्होंने यह भी साझा किया कि पालतू जानवर परिवार का हिस्सा होते हैं और उनके साथ प्यार व देखभाल का रिश्ता होता है।


इस गतिविधि का उद्देश्य पालतू जानवरों के प्रति सहानुभूति और जिम्मेदारी की भावना जगाना व मौखिक अभिव्यक्ति तथा आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था ।इस गतिविधि से बच्चों को न केवल बोलने का अवसर मिला, बल्कि उन्होंने अपने  पालतू पशुओं के बारे में भी जाना। कक्षा का माहौल हर्षोल्लासपूर्ण रहा और सभी बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

अंत में शिक्षिका ने बच्चों को यह समझाया पालतू जानवर हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, और हमें उनके प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहना चाहिए।


































Comments

Popular posts from this blog

Primary Plus Camp

कक्षा तीसरी व्याकरण प्रश्नोत्तरी गतिविधि

मासिक गतिविधि ( पर्यायवाची शब्द)