कक्षा चौथी - नाटकीकरण

नाटकीकरण का मतलब सिर्फ उसका प्रदर्शन नहीं होता बल्कि भाषा सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा होता है। इसमें बच्चों को बोलने के लिए प्रोत्साहन मिलता है और उन्हें मौका मिलता है कि वे सीमित भाषा के साथ भी अमौखिक संवाद साधनों जैसे कि शारीरिक गतिविधियों और चेहरे के हाव-भाव का इस्तेमाल करते हुए अपनी बात को संप्रेषित कर सकें।

कक्षा चौथी के छात्रों को पाठ 'संगठन  में शक्ति' (शरीर के विभिन्न अंगों) से संबंधित नाट्य मंचन गतिविधि करवाई गई । जिसमें छात्रों को अलग-अलग समूह में विभाजित किया गया था। छात्रों ने गतिविधि में बड़े ही उत्साह से भाग लिया तथा पात्रों के चरित्र चित्रण को बखूबी निभाया। गतिविधि के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ा  और उन्हें यह भी जानकारी प्राप्त हुई की  हमारे शरीर के सभी अंग महत्वपूर्ण हैं। किसी एक की भी अनुपस्थिति या गैरमौजूदगी पूरे शरीर के संचालन को नष्ट कर देती है।










Comments

Popular posts from this blog

Primary Plus Camp

कक्षा तीसरी व्याकरण प्रश्नोत्तरी गतिविधि

मासिक गतिविधि ( पर्यायवाची शब्द)