कक्षा पाँचवीं ( तस्वीरों में छुपे मुहावरे)
कक्षा पाँचवीं में दिनांक ३०.०१.२६ को मुहावरों पर एक रोचक और रचनात्मक गतिविधि कराई गई। इस गतिविधि में विद्यार्थियों ने अलग-अलग मुहावरों को समझाने के लिए चित्रों का उपयोग किया। प्रत्येक छात्र ने अपने चित्र को कक्षा के सामने प्रदर्शित किया, जबकि अन्य विद्यार्थियों ने उस चित्र को देखकर संबंधित मुहावरे का अनुमान लगाया।
इस गतिविधि से विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति, अवलोकन क्षमता और भाषा समझ में वृद्धि हुई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपस में चर्चा करते हुए सही उत्तर देने का प्रयास किया। यह गतिविधि न केवल मनोरंजक रही बल्कि विद्यार्थियों के लिए सीखने का एक प्रभावी माध्यम भी बनी।


Comments
Post a Comment